Una News: तिहाड़ से ऊना पहुंचे अनिल डडवाल, बोले- आवाज उठाते रहेंगे
ऊना। ऊना के कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को जमानत मिलने के बाद बुधवार को तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। उन पर आरोप है कि उन्होंने एप्सटीन फाइल्स को लेकर प्रधानमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।रिहाई के बाद पहुंचे अनिल डडवाल का जिला मुख्यालय पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष देसराज गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अनिल डडवाल ने कहा कि उन्होंने केवल केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई थी। केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की। वह केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे।देसराज गौतम ने विश्वास जताया कि अनिल डडवाल न्यायालय से बेदाग साबित होंगे। इस अवसर पर शोभित गौतम, विजय आंगरा सहित अन्य उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 25, 2026, 23:05 IST
Una News: तिहाड़ से ऊना पहुंचे अनिल डडवाल, बोले- आवाज उठाते रहेंगे #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
