Chamoli News: 13 सूत्री मांगों का निराकरण न होने से नाराज शिक्षक करेंगे आंदोलन
गोपेश्वर। राजकीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ उत्तराखंड के आह्वान पर चमोली जिले के शिक्षक अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करेंगे। संघ की जिला कार्यकारिणी और सभी विकासखंडों की कार्यकारिणी चार नवंबर को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में धरना देगी। वहीं, 30 नवंबर को जिले के सभी सदस्य मुख्यमंत्री आवास कूच आंदोलन में शामिल होंगे। संघ के जिलाध्यक्ष उपेंद्र सती ने बताया कि इससे पहले जून माह में भी संघ ने अपनी मांगों को लेकर सचिवालय कूच किया था। उस दौरान शासन की ओर से संघ के 13 सूत्री मांगपत्र पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक मांगों का निराकरण नहीं किया गया है। इससे शिक्षकों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि शासन को अपने आश्वासन की याद दिलाने और मांगों के निराकरण के लिए संघ को दोबारा आंदोलन की राह पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने जिले के सभी शिक्षक सदस्यों से आंदोलन में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 17:25 IST
Chamoli News: 13 सूत्री मांगों का निराकरण न होने से नाराज शिक्षक करेंगे आंदोलन #AngryTeachersWillProtestDueToNon-resolutionOf13-pointDemands. #SubahSamachar
