सेल्फी ने कराया संग्राम: जयमाला मंच पर दूल्हे ने दुल्हन को पीटा, फिर बराती-घराती में चलीं कुर्सियां; पढ़ें खबर

यूपी के बाराबंकी में शुक्रवार रात शादी समारोह में जयमाला के दौरान सेल्फी लेने से नाराज दूल्हे ने दुल्हन को पीट दिया। घटना के बाद बराती और घराती पक्ष आपस में भिड़ गए। एक दूसरे पर कुर्सियां बरसाईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। समझौते के बाद देर रात शादी की रस्में पूरी कराई गईं। घटना रामनगर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर कस्बा की है। यहां के निवासी शत्रुघ्न मूर्ति बनाने का काम करते हैं। उन्होंने अपनी बेटी निशा की शादी बहराइच के मुराइनपुरवा निवासी विशाल के साथ तय की थी। शुक्रवार शाम तय तिथि पर बरात धूमधाम से पहुंची। द्वार पूजा की रस्म संपन्न हो गई। बराती नाच-गाने में व्यस्त थे। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई इसके बाद जयमाला के लिए दुल्हन मंच पर पहुंची तो वहां भीड़ एकत्र हो गई। दूल्हे के साथ लोग सेल्फी लेने लगे। गांववालों के मुताबिक, दूल्हे ने कई बार मना किया, लेकिन भीड़ नहीं हटी। इसी बात से नाराज होकर दूल्हा आपा खो बैठा। उसने दुल्हन पर हाथ उठा दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। एक-दूसरे पर कुर्सियां बरसाईं। इससे कई कुर्सियां टूट गईं। देर रात विवाह की रस्में पूरी कराई गईं घटना से समारोह स्थल पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाया कि दूल्हा नशे में था। बाद में आपसी बातचीत और नुकसान की भरपाई के आश्वासन पर देर रात विवाह की शेष रस्में पूरी कराई गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 13:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सेल्फी ने कराया संग्राम: जयमाला मंच पर दूल्हे ने दुल्हन को पीटा, फिर बराती-घराती में चलीं कुर्सियां; पढ़ें खबर #CityStates #Barabanki #Lucknow #UttarPradesh #BarabankiWeddingDispute #JaimalaStageFight #IndianWeddingChaos #GroomAngryIncident #SubahSamachar