सफाई कर्मचारी की मौत पर आक्रोश, कर्मचारियों ने ईओ को सौंपा ज्ञापन

बहादुरगढ़। नगर परिषद झज्जर में दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल के दौरान एक सफाई कर्मचारी की मौत के बाद कर्मचारियों में आक्रोश है। कार्यकारी अधिकारी (ईओ) को ज्ञापन सौंपकर मृतक के परिवार को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई है। ज्ञापन में बताया गया है कि 27 अप्रैल को नगर परिषद झज्जर के आह्वान पर चल रही भूख हड़ताल में शामिल पैरोल पर कार्यरत सफाई कर्मचारी राजेश की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। परिजनों के अनुसार घर पहुंचने के बाद उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद कर्मचारियों और यूनियन ने इसे आंदोलन के दौरान हुई मौत बताते हुए दुख और आक्रोश जताया है। संघ के प्रधान राजेश और अमित कुमार का कहना है कि राजेश मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे थे और इसी दौरान उसकी जान चली गई। उन्होंने मृतक को आंदोलन का शहीद बताते हुए परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मांगों का समाधान 30 अप्रैल तक नहीं किया गया तो सभी सफाई कर्मचारी बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करेंगे जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और हरियाणा सरकार की होगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 17:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सफाई कर्मचारी की मौत पर आक्रोश, कर्मचारियों ने ईओ को सौंपा ज्ञापन #AngerOverTheDeathOfASanitationWorker #EmployeesSubmittedAMemorandumToTheEO. #SubahSamachar