Noida News: मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने से परेशान परिवारों का फूटा गुस्सा

फोटो :- इको विलेज-1 सोसाइटी के निवासियों का दो सप्ताह से विरोध जारी, जिलाधिकारी, प्राधिकरण सीईओ, रेरा के अधिकारियों को भेजा पत्र माई सिटी रिपोर्टरग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज-1 में कॉमन एरिया मेंटेनेंस शुल्क वृद्धि को लेकर निवासियों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। बढ़ी हुई दरों के विरोध में दो सप्ताह से प्रदर्शन कर रहे निवासियों का कहना है कि इसका सीधा असर परिवारों के मासिक बजट पर पड़ रहा है। निवासियों ने कहा कि बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और अन्य घरेलू खर्चों के बीच बढ़ा हुआ मेंटेनेंस शुल्क चुनौती बन गया है। उनका आरोप है कि शुल्क वृद्धि को लेकर संवाद और स्पष्ट वित्तीय आधार साझा नहीं किया गया। इससे निवासियों के बीच असंतोष पैदा हुआ है।निवासी संजय शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ, रेरा तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर बढ़े हुए शुल्क पर तत्काल रोक लगाने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। दो सप्ताह के दौरान सोसाइटी परिसर में कई बार शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किए गए। इस दौरान प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में बैठकें भी आयोजित हुईं। हाल ही में बिसरख थाना प्रभारी (एसएचओ) की मध्यस्थता में हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई थी। बैठक में हुई बातचीत और निष्कर्षों को नो ब्रोकरहुड पोर्टल पर सार्वजनिक करने की बात भी रखी गई थी लेकिन तय समय बीतने के बाद भी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई।टकराव नहीं बल्कि संवाद से हो समाधाननिवासियों का कहना है कि वह टकराव नहीं बल्कि संवाद के माध्यम से समाधान चाहते हैं। निवासियों ने रविवार को फिर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि यदि उनकी चिंताओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जा सकता है। क्या है निवासियों की प्रमुख मांगबढ़े हुए शुल्क पर तत्काल रोकशुल्क वृद्धि के वित्तीय आधार को सार्वजनिक किया जाएमामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएसभी निर्णयों में निवासियों की भागीदारी सुनिश्चित होबैठकों के निष्कर्ष सार्वजनिक मंच पर साझा किए जाएं

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 19:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने से परेशान परिवारों का फूटा गुस्सा #AngerEruptsAmongFamiliesUpsetOverTheHikeInMaintenanceCharges. #SubahSamachar