Deoria News: बाहर से जांच कराने पर मरीजों में आक्रोश

भाटपार रानी। नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को मरीजों की भीड़ उमड़ी। ओपीडी में चिकित्सक डॉ. मुरारी राय और डॉ. आबिद मरीजों को देख रहे थे। इसमें अधिकतर मरीज वायरल फीवर, खांसी, गैस और पेट दर्द के पाए गए। जांच की सभी सुविधाएं होते हुए भी चिकित्सक जांच कराने के लिए बाहर से कहा। इससे मरीज और तीमारदारों में आक्रोश देखा गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपार रानी पर प्रतिदिन औसतन 150 से 175 मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं। दोपहर 12:40 बजे तक कुल 90 मरीजों का पंजीकरण हुआ था। यहां खून, यूरिन, बलगम, डिजिटल एक्सरे, टाइफाइड जांच उपलब्ध है। परंतु इलाज कराने आए रोगियों राम बहादुर, संकेसिया देवी, श्यामा चरण, मनोहर प्रसाद, बहादुर प्रसाद, उपेंद्र आदि ने बताया कि जांच की सुविधा होने के बावजूद बाहर से जांच लिखी जा रही है। वे जांच न कराकर दवा लेने जा रहे हैं। बतरौली निवासी रीना देवी ने बताया कि उन्हें कई दिनों से खांसी आ रही है। बुखार नहीं छोड़ रहा है। डॉक्टर जांच के लिए लिखी है। लेकिन दवा लेने जा रही हूं पैसा नहीं है कि बाहर से जांच करा सकूं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर इमाम हुसैन ने बताया कि जांच की सभी सुविधाएं उपलब्ध है। दवा भी भरपूर है। जो मरीज यहां जांच न करा कर बाहर से जांच कराने के लिए कहते हैं उन्हें ही बाहर भेजा जाता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 06:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Deoria News: बाहर से जांच कराने पर मरीजों में आक्रोश #AngerAmongPatientsOverGettingTestsDoneFromOutside #SubahSamachar