Meerut News: पुरुष वर्ग में आंध्र प्रदेश और महिला वर्ग में झारखंड फाइनल में पहुंची
- 14वीं सीनियर पैरा नेशनल सीटिंग वाॅलीबाल चैंपियनशिप में खेले गए मैच संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। विक्टोरया पार्क में चल रही 14वीं सीनियर पैरा नेशनल सीटिंग वाॅलीबाल प्रतियोगिता में शुक्रवार को पुुरुष और महिला दोनों वर्ग के सेमीफाइनल मैच खेले गए। इसके अलावा अंतिम लीग मैच भी हुए। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में आंध्र प्रदेश तो महिला वर्ग में झारखंड की टीम ने सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। शनिवार को फाइनल मुकाबले होंगे। इसके बाद प्रतियोगिता का समापन होगा। शुक्रवार को हुए पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के बीच हुए मैच में आंध्र प्रदेश ने 0-2 से मैच जीता। बिहार और उत्तराखंड के बीच मैच में उत्तराखंड ने 0-2 से जीत प्राप्त की। झारखंड और मध्यप्रदेश के बीच मैच में झारखंड ने 2-0 से जीत प्राप्त की। जम्मू एंड कश्मीर और हरियाणा के बीच हुए मैच में हरियाणा ने 0-2 से जीत प्राप्त की। कर्नाटक और वेस्ट बंगाल के बीच मैच में कर्नाटक ने 2-1 से मैच जीता।तमिलनाडु और तेलांगना के बीच मैच में तमिलनाडु ने 2-0 से जीत हासिल की। ओडिशा और हरियाणा के बीच हुए मैच में हरियाणा ने 0-2 से मैच जीता। दिल्ली और बिहार के बीच हुए मैच में दिल्ली ने 2-0 से मैच में जीत हासिल की। राजस्थान और झारखंड के बीच मैच में राजस्थान ने 2-0 से मैच जीता। पंजाब और तेलंगाना के बीच हुए मैच में तेलंगाना ने 0-2 से मैच जीता। महाराष्ट्र और जेएंडके के बीच हुए मैच में महाराष्ट्र ने 2-0 से मैच जीता। उत्तराखंड ने दिल्ली को 2-0 से हराया। मध्यप्रदेश ने मेघालय को 2-0 से हराया। उत्तर प्रदेश ने तेलंगाना को 2-0 से और हिमाचल प्रदेश ने जम्मू कश्मीर को 2-0 से हराया। इसके बाद वेस्ट बंगाल और बिहार के बीच हुए मैच में वेस्ट बंगाल ने 2-0 से जीत प्राप्त की। राजस्थान ने मध्यप्रदेश को 2-0 से, आंध्र प्रदेश ने तमिलनाडु को 2-0 से और हिमाचल प्रदेश ने आंध्र प्रदेश को 2-0 से हराया। इसके आधार पर हरियाणा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और राजस्थान की टीमों ने पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में जगह बनाई। इसके बाद पुरुष वर्ग में पहला सेमीफाइनल मैच आंध्र प्रदेश और हरियाणा के बीच हुआ। इसमें आंध्र प्रदेश की टीम ने 22-25, 23-25, 25-22, 25-20 और 15-11 के स्कोर से मैच जीता और फाइनल में जगह बनाई। महिला वर्ग में पहला सेमीफाइनल मैच झारखंड और कर्नाटक के बीच हुआ। इसमें झारखंड की टीम ने 25-23, 25-21, 25-15 से मैच जीता और फाइनल में जगह बनाई। दोनों वर्ग में दूसरा सेमीफाइनल मैच देर रात तक खेला जाता रहा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 27, 2026, 16:35 IST
Meerut News: पुरुष वर्ग में आंध्र प्रदेश और महिला वर्ग में झारखंड फाइनल में पहुंची #AndhraPradeshInTheMen'sCategoryAndJharkhandInTheWomen'sCategoryReachedTheFinals. #SubahSamachar
