Sonipat News: और एक डॉक्टर मिलने से अब नहीं रुकेगा अल्ट्रासाउंड का काम

संवाद न्यूज एजेंसीसोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने के लिए और एक महिला चिकित्सक मिली हैं। अब इनकी संख्या बढ़ कर दो हो गई है। अस्पताल में रोजाना 60 से ज्यादा गर्भवती और मरीजों के अल्ट्रासाउंड होते हैं। कई बार चिकित्सक के कोर्ट एविडेंस पर जाने से अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाता है। जिला नागरिक अस्पताल से सितंबर 2021 में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रीटा गोयल का रोहतक तबादला हो गया था। उसके बाद से कोई दूसरा रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिलने पर अल्ट्रासाउंड केंद्र को बंद कर दिया गया था। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने के लिए विधायक निखिल मदान ने एक साल पहले बजट सत्र में मांग उठाई थी। सरकार ने करीब 1.04 करोड़ रुपये से अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई थी। इसको खरीदने से पहले जून 2025 में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. धर्मेंद्र यादव की नियुक्ति कर दी गई थी। अक्तूबर 2025 से लोगों का अल्ट्रासाउंड किया जाने लगा था। अब डॉ. पूजा को रेडियोलॉजिस्ट नियुक्त किया गया है। वह 13 मार्च तक अवकाश पर हैं। रोजाना 60 से अधिक मरीजों को मिलेगा फायदाजिला नागरिक अस्पताल में रोजाना दो हजार से अधिक की ओपीडी है। चिकित्सकों की तरफ से मेडिसिन वार्ड में पेट दर्द, गायनी विभाग में गर्भवती व महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी जाती है। अक्तूबर 2025 से पहले मरीजों को महंगे रेट पर बाहर से अल्ट्रासाउंड करना पड़ता था। प्राइवेट सेंटर पर अल्ट्रासाउंड के लिए 700 से 1000 रुपये तक लेते हैं। अब अस्पताल में मुफ्त सुविधा मिल रही है। वर्जनअस्पताल में डॉ. पूजा के रूप में दूसरे रेडियोलाॅजिस्ट की नियुक्ति की गई है। अब रोजाना अल्ट्रासाउंड की सुविधा और बेहतर होगी। -डाॅ. मंजीत राठी, आरएमओ, नागरिक अस्पताल।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 10, 2026, 17:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: और एक डॉक्टर मिलने से अब नहीं रुकेगा अल्ट्रासाउंड का काम #AndNowUltrasoundWorkWillNotStopDueToTheAvailabilityOfADoctor. #SubahSamachar