Sonipat News: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर 8 जून को होगी महत्वपूर्ण बैठक
गोहाना। बरोदा के विधायक इंदुराज नरवाल ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर 8 जून को बरोदा विधानसभा कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी जिसमें बूथ एजेंट, कार्यकर्ता, पदाधिकारी और क्षेत्र के नागरिक भाग लेंगे।विधायक इंदुराज नरवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में 15 जून से 14 जुलाई तक मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा जिन नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, उन्हें भी जोड़ा जा सके। विधायक ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में पहुंचकर अभियान को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है और प्रत्येक वैध मतदाता का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 19:49 IST
Sonipat News: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर 8 जून को होगी महत्वपूर्ण बैठक #AnImportantMeetingWillBeHeldOnJune8RegardingTheVoterListRevisionCampaign. #SubahSamachar
