Ambala News: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग ने पांच दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम
अंबाला। टुंडला गांव के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए बुजुर्ग ने पांच दिन बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया। आरोपी चालक टाटा एस (छोटा हाथी) लेकर मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने मृतक के भांजे की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।टुंडला निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 जून की शाम करीब 7 बजे वह अपनी ड्यूटी से घर लौट रहा था। उसने देखा कि उसके मामा श्याम लाल सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए एक टाटा एस के चालक ने श्याम लाल को टक्कर मार दी। परिजन उन्हें तुरंत अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल ले गए। यहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। बाद में उपचार के लिए उन्हें मोहड़ी स्थित आदेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान 17 जून को श्याम लाल की मौत हो गई। मृतक के भांजे राजकुमार ने मौके पर ही गाड़ी का नंबर नोट कर लिया था। उसने बताया कि टक्कर मारने वाले चालक ने अपना नाम टिंकू, निवासी मनमोहन नगर, अंबाला सिटी है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 19, 2026, 03:13 IST
Ambala News: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग ने पांच दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम #AnElderlyManInjuredInARoadAccidentDiedInTheHospitalAfterFiveDays. #SubahSamachar
