Panipat News: पूर्व प्रदेशाध्यक्ष की अगुवाई में प्रदर्शन कर फूंका पुतला
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता के मुद्दे को लेकर सोमवार को कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धर्मपाल सिंह मलिक की अगुवाई में जिला सचिवालय के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की।पूर्व प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल सिंह मलिक ने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया पर टिकी है। मतदाता सूचियों और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों का निष्पक्ष और स्वतंत्र समाधान होना चाहिए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने और उनके कार्यकाल के दौरान मतदाता सूचियों में किए गए बदलावों की समीक्षा की मांग की।ग्रामीण जिलाध्यक्ष रमेश मलिक ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोच्च है। चुनाव प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखना बेहद जरूरी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग भी उठाई। इस अवसर पर सचिन कुंडू, बलबीर वाल्मीकि, बुल्ले शाह, शहरी अध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह, बिल्लू कादियान, खुशीराम जागलान, दीपक खटकड़, सतपाल वाल्मीकि, शशि लूथरा, सुरभि शर्मा, सुप्रिया रत्तन, सविता गर्ग, नीरजा भारी, नेहा बावा मौजूद रही।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 29, 2026, 06:02 IST
Panipat News: पूर्व प्रदेशाध्यक्ष की अगुवाई में प्रदर्शन कर फूंका पुतला #AnEffigyWasBurnedFollowingAProtestLedByTheFormerStatePresident. #SubahSamachar
