Noida News: नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता रैली निकाली
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। उम्मीद संस्था ने बादलपुर गांव में नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से युवाओं को किसी भी तरह का नशा नहीं करने के लिए प्रेरित किया गया। संस्था के संस्थापक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर एवं राष्ट्रीय महासचिव जागेश कुमार ने बताया कि रैली के माध्यम से युवाओं को यह संदेश दिया गया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है, इसलिए सभी को इससे दूर रहकर शिक्षा, संस्कार और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना चाहिए। रैली के माध्यम से लोगों से नशे से दूर रहने, अपने परिवार को सुरक्षित रखने तथा समाज को सशक्त बनाने की अपील की गई। संस्था ने संदेश दिया कि नशा छोड़ें, शिक्षा और संस्कार अपनाएं यही उज्ज्वल भविष्य की पहचान है। इस अवसर पर महेंद्र प्रधान, मास्टर ब्रह्म सिंह, मास्टर बालचंद, कपिल प्रधान, राजकुमार, अरुण नागर सहित अनेक युवा एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 01, 2026, 18:46 IST
Noida News: नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता रैली निकाली #AnAwarenessRallyRegardingDe-addictionWasOrganized. #SubahSamachar
