Green campus: एएमयू बना ग्रीन कैंपस, सफलतापूर्वक ग्रीन ऑडिट करने के बाद मिली मान्यता
एएमयू ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए सफलतापूर्वक ग्रीन ऑडिट पूरा कर लिया है। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी को आधिकारिक रूप से ग्रीन कैंपस के रूप में प्रमाणित किया गया है। यह ऑडिट कोयंबटूर स्थित नेचर साइंस फाउंडेशन द्वारा किया गया, जो एनएएसी की अनिवार्य आवश्यकताओं के तहत मानकों के अनुरूप अधिकृत संस्था है। ऑडिट में यूनिवर्सिटी परिसर की वायु गुणवत्ता, जल संरक्षण, ऊर्जा उपयोग, अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों का राष्ट्रीय मानकों के अनुसार मूल्यांकन किया गया। ऑडिट रिपोर्ट में एएमयू को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के मानकों पर प्रभावी ढंग से कार्य करने वाला संस्थान माना गया। यह पूरी प्रक्रिया विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ और सतत विकास प्रकोष्ठ के संयुक्त प्रयासों से संपन्न हुई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 10:16 IST
Green campus: एएमयू बना ग्रीन कैंपस, सफलतापूर्वक ग्रीन ऑडिट करने के बाद मिली मान्यता #CityStates #Aligarh #AmuNews #GreenCampus #AligarhMuslimUniversity #GreenCampusAudit #AligarhNews #SubahSamachar
