Ambala News: अमृतसर से मुंबई जाने वाली ट्रेन रद्द, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
अंबाला। उत्तर रेलवे ने सुरक्षा कारणों और रैक उपलब्ध न होने के कारण अमृतसर से बांद्रा टर्मिनस जाने वाली महत्वपूर्ण ट्रेन संख्या 12904 को रद्द करने का आदेश जारी किया है। यह ट्रेन 25 जुलाई क शुरू होने वाली थी।रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह कदम इसलिए उठाना पड़ा क्योंकि इसका विपरीत दिशा से आने वाला रैक ट्रेन संख्या 12903 23 जुलाई, पहले ही पश्चिम रेलवे द्वारा रद्द किया जा चुका है। रद्द होने की मुख्य वजह बीच रास्ते के स्टेशनों पर स्थापित ब्रिज संख्या 203 पर आए जलस्तर को लेकर है, जोकि खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। इसके चलते वहां ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह से स्थगित कर दी गई है।अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि संबंधित स्टेशनों को निर्देश दिए हैं कि इस सूचना को नोटिस बोर्ड और उद्धोषणा सिस्टम के जरिए लगातार प्रसारित किया जाए। इसके साथ ही, यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा से बचाने के लिए मोबाइल पर संदेश भी भेजे जा रहे हैं। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 25, 2026, 04:57 IST
Ambala News: अमृतसर से मुंबई जाने वाली ट्रेन रद्द, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें #Amritsar-MumbaiTrainCancelled;PassengersFaceIncreasedDifficulties. #SubahSamachar
