अमित हत्याकांड: यमराज से पति के प्राण छीन लाई थी सावित्री, और ये बन गई भक्षक; पढ़ने लायक है कोर्ट की टिप्पणी
कोर्ट ने दी पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी:अमित कश्यप उर्फ मिक्की कश्यप हत्याकांड में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए बेहद तल्ख और गंभीर टिप्पणियां की हैं। न्यायाधीश जयवीर सिंह नागर (एडीजे-12) ने भारतीय समाज और संस्कृति के मूल्यों को रेखांकित करते हुए कहा कि यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति की हत्या का नहीं है, बल्कि भारतीय वैवाहिक संस्था और पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते पर गहरा प्रहार है। अदालत ने कहा कि दोषियों ने न केवल सोते हुए असहाय व्यक्ति की हत्या की, बल्कि उसकी चीख दबाने के लिए मुंह और गला घोंटकर उसकी गर्दन की हड्डियां (हायोइड बोन व थायराइड कार्टिलेज) तोड़ दीं। इसके बाद पूरी वारदात को सांप के काटने का रूप देने के लिए एक शातिर फिल्मी साजिश रची।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 16, 2026, 20:48 IST
अमित हत्याकांड: यमराज से पति के प्राण छीन लाई थी सावित्री, और ये बन गई भक्षक; पढ़ने लायक है कोर्ट की टिप्पणी #CityStates #Meerut #UttarPradesh #MeerutAmitKashyapNews #AmitKashyapMeerut #UpNews #HindiNews #CrimeNews #BreakingNews #AmitMurderCase #SubahSamachar
