Delhi NCR News: हत्या के मामले में फरार आरोपी अमित उर्फ बाबा गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

-शाहबाद डेयरी इलाके में कैफे में गाना बदलने के विवाद में हत्या का मामला दो आरोपी को अपराध शाखा और एक को स्थानीय पुलिस कर चुकी है गिरफ्तारअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। शाहबाद डेयरी इलाके में कैफे में गाना बदलने को लेकर हुए विवाद के बाद युवक काली चरण उर्फ सनी की चाकू गोदकर हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी अमित कुमार उर्फ बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया है। मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।बाहरी उत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्त शोभित डी. सक्सेना ने बताया कि 17 जून की तड़के काली चरण उर्फ सनी अपने दोस्तों के साथ शाहबाद दौलतपुर स्थित एक कैफे में मौजूद था। इसी दौरान गाना बदलने को लेकर कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। झगड़े के बाद आरोपी धमकी देकर चले गए, लेकिन कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ लौटे और सनी तथा उसके एक दोस्त पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। दोनों के सिर, हाथ, कमर और पेट पर कई वार किए गए। गंभीर रूप से घायल दोनों को अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान सनी की मौत हो गई। अपराध शाखा ने पहले अश्विन और अभिषेक को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर स्थानीय पुलिस ने मुकुल उर्फ नाटा को पकड़ा। पूछताछ में अमित कुमार उर्फ बाबा की संलिप्तता सामने आने पर उसकी तलाश शुरू की गई। शनिवार को मिली सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर वारदात के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 12, 2026, 16:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Delhi News



Delhi NCR News: हत्या के मामले में फरार आरोपी अमित उर्फ बाबा गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद #DelhiNews #SubahSamachar