Delhi: उत्तम नगर में ईद पर शांति, बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की; 1500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
ईद-उल-फितर के मौके पर शनिवार को उत्तम नगर में काफी बड़ी तादाद में लोग इकट्ठा हुए और सबने मिलकर ईद की नमाज अदा की। सभी लोगों ने नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। यहां स्थिति काफी शांत है। पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से ईद मनाई जा रही है। ईद के मौके पर यहां 1500 से ज्यादा अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। वहीं 100 से अधिक चौकियां और 400 से ज्यादा पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है। इलाके में ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है। वहीं ईद के मौके पर हिंसा की आशंका को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को इलाके में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए, जिसके बाद उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई। हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भी जारी किया था और उनसे जवाब मांगा था। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि पुलिस सुरक्षा व्यवस्था रामनवमी के त्योहार तक जारी रखी जाए। इस मामले की अगली सुनवाई छह अप्रैल को होगी। #WATCH | Delhi: Security heightened near Uttam Nagar East metro station following Delhi High Court directions to Delhi Police to make adequate arrangements in the area in apprehension of violence on Eid. Delhi High Court had also issued notice to Delhi Police and sought a… pic.twitter.com/mOCJxeF4Ummdash; ANI (@ANI) March 21, 2026
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 21, 2026, 07:30 IST
Delhi: उत्तम नगर में ईद पर शांति, बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की; 1500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात #CityStates #DelhiNcr #DelhiNews #Eid2026 #UttamNagarNews #SubahSamachar
