Manipur Row: मणिपुर में बंद और तनाव के बीच सरकार सख्त, बिना छुट्टी दफ्तर नहीं पहुंचे कर्मचारियों पर गिरेगी गाज

मणिपुर में जारी बंद और तनावपूर्ण हालात के बीच राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की गैरहाजिरी पर कड़ा रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति अवकाश लिए कार्यालय से अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सचिव पुनीत कुमार गोयल ने रविवार को आदेश जारी करते हुए सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और जिला अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभिन्न संगठनों द्वारा बंद के आह्वान के बावजूद सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। सरकार ने कहा है कि हर विभाग दैनिक उपस्थिति रिपोर्ट संबंधित प्रशासनिक विभाग को भेजे। यदि कोई कर्मचारी बिना स्वीकृत छुट्टी के ड्यूटी से अनुपस्थित पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाए। साथ ही सभी उपायुक्तों को अपने-अपने जिलों में सरकारी कार्यालयों के सामान्य संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। (यह खबर अपडेट की जा रही है)

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 12:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



Manipur Row: मणिपुर में बंद और तनाव के बीच सरकार सख्त, बिना छुट्टी दफ्तर नहीं पहुंचे कर्मचारियों पर गिरेगी गाज #IndiaNews #National #SubahSamachar