Mandi News: अमेरिकी डॉक्टरों ने 100 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा
चौंतड़ा (मंडी)। विकास खंड चौंतड़ा की ग्राम पंचायत भड़याडा के खेल मैदान में सोमवार को हिमालयन हेल्थ एक्सचेंज संस्था के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें अमेरिकी चिकित्सकों की टीम ने करीब 100 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। संस्था के संस्थापक रवि सिंह ने बताया कि संस्था 30 वर्षों से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर भड़याडा पंचायत के पूर्व उपप्रधान अभिनय ठाकुर ने संस्था के प्रयासों की सराहना की। रवि सिंह ने बताया कि संस्था की ओर से मंगलवार को टिकरी तथा 12 फरवरी को मटरू पंचायत में भी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 17:43 IST
Mandi News: अमेरिकी डॉक्टरों ने 100 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा #AmericanDoctorsExaminedTheHealthOf100Patients #SubahSamachar
