Chamba News: हाईवे पर अब एंबुलेंस सेवा भी रहेगी उपलब्ध
एनएचएआई ने लोगों की सुविधा के लिए की तैनातसंवाद न्यूज एजेंसीभरमौर (चंबा)। यात्रियों की सुरक्षा और आपातकालीन चिकित्सा सहायता को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने हाईवे पर एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस तैनात की है। आपातकालीन सेवाओं के लिए इसकी सेवाएं कोई भी ले सकेगा। यह एंबुलेंस हाईवे पर सड़क दुर्घटना, अचानक स्वास्थ्य संबंधी समस्या अथवा अन्य चिकित्सीय आपात स्थिति में यात्रियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाएगी। आपात स्थिति में एनएचएआई के हेल्पलाइन नंबर 1033 एवं स्थानीय प्रशासन को सूचित करना होगा। उसके बाद जरूरतमंद को एंबुलेंस सेवा मिल जाएगी। हाईवे पर लोगों को यह सेवा पहली बार मिलेगी। भरमौर के एडीएम विकास शर्मा ने बताया कि एनएचएआई ने लोगों की सुविधा के लिए अच्छा कदम उठाया है। एंबुलेंस में आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक चिकित्सा और आवश्यक जीवन रक्षक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 30, 2026, 16:04 IST
Chamba News: हाईवे पर अब एंबुलेंस सेवा भी रहेगी उपलब्ध #AmbulanceServiceWillNowAlsoBeAvailableOnTheHighway. #SubahSamachar
