Una News: अंबेहड़ा स्कूल को मिला ज्ञानोदय उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा

जोल (ऊना)। शिक्षा खंड जोल के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय अंबेहड़ा को ज्ञानोदय उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा मिलने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय के समग्र विकास के लिए 15 लाख रुपये की राशि भी स्वीकृत की गई है। इससे आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। इस उपलब्धि का श्रेय स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू के निरंतर प्रयासों और सकारात्मक पहल को दिया जा रहा है। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति, अभिभावकों और ग्रामवासियों ने विधायक का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि इस निर्णय से न केवल विद्यालय की सुविधाएं बेहतर होंगी बल्कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बेहतर वातावरण भी मिलेगा। इससे क्षेत्र में शिक्षा के स्तर में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है। इस अवसर पर स्कूल के मुख्याध्यापक विजय कुमार, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी जोल अश्मील मोहम्मद, प्राथमिक शिक्षक संघ जोल के प्रधान विजय पटियाल सहित स्कूल स्टाफ, अभिभावक एवं गांववासी उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 19:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: अंबेहड़ा स्कूल को मिला ज्ञानोदय उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar