Meerut News: एक करोड़ से बनेगा अंबेडकर पार्क, काम शुरू
फोटो समाचार लावड़। कस्बे में एमआरएफ सेंटर के निकट सरकारी भूमि पर शुक्रवार को आंबेडकर पार्क के निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। चेयरपर्सन आफताब बेगम ने बताया कि लगभग एक करोड़ की लागत से पार्क का निर्माण कार्य कराया जाएगा। उन्होंने बताया क 14 अप्रैल को पार्क में बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की स्थापना भी कराई जाएगी। इस दौरान सभासद राजेश देवी, सभासद अंकित शर्मा, सभासद मनोज गोयल, मनोज जाटव, फिरोज कुरैशी आदि मौजूद रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 19:52 IST
Meerut News: एक करोड़ से बनेगा अंबेडकर पार्क, काम शुरू #AmbedkarParkWillBeBuiltWithOneCroreRupees #WorkHasStarted #SubahSamachar
