Ambala News: अंबाला की बेटियों ने हॉकी के मैदान में गाड़े झंडे, राष्ट्रीय स्तर पर बिखेरा जलवा

अंबाला। खेलों के क्षेत्र में अंबाला की बेटियां लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। विपरीत परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद, हॉकी के मैदान पर इनका जोश देखते ही बनता है। हाल ही में सिमरन, हसीना, सान्या और पूनम जैसी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।सिमरन और हसीना, स्कूल से नेशनल तक का सफरहॉकी कोच अमनदीप ने बताया कि बीसी बाजार की रहने वाली सिमरन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा हैं। मई 2023 से हॉकी सीखने वाली सिमरन ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर हॉकी इंडिया की नेशनल टीम में जगह बनाई। उन्होंने 2024 की अखिल भारतीय नेशनल प्रतियोगिता सहित खेलो हरियाणा और खेलो महाकुंभ में भी भागीदारी की है। वहीं सैन्य क्षेत्र निवासी हसीना भी इसी विद्यालय की छात्रा हैं। 2023 से खेल की शुरुआत करने वाली हसीना ने एकेडमी नेशनल, खेलो इंडिया वूमेन लीग और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन किया है। संवाद----------------सान्या और पूनम, जुनून और जज्बे की मिसालडिफेंस कॉलोनी निवासी सान्या पिछले चार वर्षों से हॉकी स्टिक के साथ मैदान पर पसीना बहा रही हैं। जीएमएन कॉलेज से एएनएम का कोर्स कर रही सान्या ने एकेडमी नेशनल और खेलो इंडिया वूमेन लीग जैसे बड़े मंचों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।--------------- पुलिस लाइन निवासी पुलिस कांस्टेबल महीपाल की बेटी पूनम की कहानी बेहद प्रेरणादायक है। तीन साल पहले मैदान में बच्चों को खेलते देख पूनम के मन में हॉकी का शौक जागा। कोच जितेंद्र के मार्गदर्शन में शुरुआत करने वाली पूनम ने खेल महाकुंभ और डीएवी स्कूल नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा को साबित किया। वर्तमान में आठवीं कक्षा की छात्रा पूनम, कोच मनदीप की देखरेख में बारीकियां सीख रही हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 10, 2026, 03:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: अंबाला की बेटियों ने हॉकी के मैदान में गाड़े झंडे, राष्ट्रीय स्तर पर बिखेरा जलवा #Ambala'sDaughtersPlantedFlagsInTheHockeyField #SpreadTheGloryAtTheNationalLevel #SubahSamachar