Sonipat News: अमरनाथ बेरी ने दी दो व्यक्तियों को नई रोशनी

गोहाना। रोहतक की चिन्योट कॉलोनी आईटीआई रोहतक के पास रहने वाले 84 वर्षीय अमरनाथ बेरी (पुत्र स्व. भूषण दास बेरी) का मृत्यु उपरांत नेत्रदान गोहाना की आहुति संस्था ने सम्पन्न करवाया। आहुति संस्था में उनका नेत्रदाता संख्या 1085 दर्ज किया गया है। नेत्रदान प्रक्रिया पीजीआई रोहतक की टीम की मौजूदगी में पूरी की गई। इस दौरान डॉ. दिनेश शर्मा और डॉ. मोनिका यादव की टीम ने जरूरी कार्रवाई संभाली। संस्था की ओर से हेमंत दुआ और राजू जुनेजा ने सहयोग किया जबकि इस कार्य में मोनू जुनेजा ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई।परिवार में उनके बेटे राजू बेरी और रवि बेरी हैं जबकि बेटियां सुमन (पत्नी सुभाष बत्रा) और दीपिका (पत्नी सुनील निजावन) हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 21:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: अमरनाथ बेरी ने दी दो व्यक्तियों को नई रोशनी #AmarnathBeriGaveTheGiftOfSightToTwoIndividuals. #SubahSamachar