Ambala News: कल मेधावियों का सम्मान करेगा अमर उजाला
अंबाला। सीबीएसई व हरियाणा शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले जिले के मेधावी विद्यार्थियों को अमर उजाला सम्मानित करने जा रहा है। 30 मई को सुबह 10 बजे कालपी स्थित करिअर डिफेंस स्कूल में अमर उजाला के भविष्य ज्योति कार्यक्रम का आयोजन होगा। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित अतिथि मेडल और प्रमाणपत्र देकर नवाजेंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कार्यक्रम में उन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर स्कूल, जिले व शहर का मान बढ़ाया है। कार्यक्रम में जिलेभर के विभिन्न स्कूलों के टॉपर विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के आयोजन में अमर उजाला के साथ करिअर डिफेंस स्कूल मुख्य सहयोगी है। वहीं नॉलेज पार्टनर तनेजा पब्लिक स्कूल का विशेष सहयोग है। मेधावियों को कार्यक्रम में ले जाने के लिए विशेष बस सुविधा भी रहेगी। अंबाला शहर के विद्यार्थियों के लिए बस सुबह 9 बजे पॉलिटेक्निक चौक, सिविल अस्पताल के पास से मिलेगी। वहीं अंबाला कैंट विद्यार्थियों के लिए बस सुबह 9 बजे कैंट के सिविल अस्पताल के पास से मिलेगी। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 29, 2026, 03:16 IST
Ambala News: कल मेधावियों का सम्मान करेगा अमर उजाला #AmarUjalaWillHonourMeritoriousStudentsTomorrow #SubahSamachar
