शिवोहम: बरेली में कैलासा बैंड पर गूंजेगा हर हर महादेव, भक्ति के सुर बिखेरेंगे कैलाश खेर; ऐसे बुक करें टिकट
भक्ति, संगीत और अध्यात्म का संगम। इसका समावेश 26 फरवरी को बरेली में शाहजहांपुर रोड स्थित कॉम्पिटेंट इंटरनेशल सिटी के मैदान में अमर उजाला की ओर से आयोजित शिवोहम में मिलेगा। विख्यात गायक कैलाश खेर अपने सुरों से भक्ति के रंग बिखेरेंगे। कैलासा बैंड पर हर हर महादेव की गूंज सुनाई देगी। शिवोहम का आयोजन एक संगीत संध्या नहीं, बल्कि श्रद्धा और संस्कृति का महासंगम है। इस आयोजन में पारंपरिक शिवभक्ति को आधुनिक साउंड, विजुअल इफेक्ट और तकनीकी नवाचार के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी के मन से आस्था को जोड़ना है। नाथनगरी के नाम से पहचाना जाने वाला बरेली इस आयोजन के माध्यम से आध्यात्मिक ऊर्जा का एक नया केंद्र बनने जा रहा है। कैलासा बैंड की धुन पर कैलाश खेर की आवाज शहरवासियों को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर देगी। आयोजन स्थल को कैलाश मानसरोवर की थीम पर सजाया जाएगा। प्रकाश और ध्वनि का संयोजन ऐसा वातावरण रचेगा कि आयोजन स्थल में प्रवेश करते ही श्रद्धालु दिव्य अनुभूति का एहसास करेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 09:10 IST
शिवोहम: बरेली में कैलासा बैंड पर गूंजेगा हर हर महादेव, भक्ति के सुर बिखेरेंगे कैलाश खेर; ऐसे बुक करें टिकट #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #Shivoham #KailashKher #KailasaBand #AmarUjala #SubahSamachar
