अमर उजाला पड़ताल: मंडलीय अस्पताल के बर्न वार्ड में लगे 14 एसी में 9 बंद मिले, बिना मास्क के घूम रहे लोग; खतरा

मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के बर्न वार्ड में भर्ती मरीजों के इलाज, देखरेख की व्यवस्था में मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो पा रहा है। मरीजों को इलाज के दौरान राहत मिले, इसके लिए वार्ड में 14 एसी लगाए गए हैं लेकिन इनमें 9 बंद मिले। मेडिकल स्टाफ और जो परिजन मरीजों के साथ हैं, वह भी बिना मास्क के घूमते नजर आए। सोमवार को अमर उजाला की पड़ताल में दोपहर में केवल पांच एसी ही चल रहे थे। बाकी 9 बंद थे। यहां कुल सात मरीज भर्ती हैं। इनमें तीन महिलाएं हैं। अस्पताल में जलने वाले मरीजों को जिस जगह भर्ती कर इलाज किया जाता है, वहां अन्य वार्डों की तुलना में विशेष सतर्कता बरतनी होती है। इसमें अधिक साफ-सफाई, उचित तापमान पर एसी के चलते रहने के साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए सभी की आवाजाही भी बहुत कम रहती है। इस तरह के मेडिकल प्रोटोकॉल का सही तरीके से पालन होने से संक्रमण का खतरा कम रहता है। इसके लिए वार्ड में ड्यूटी पर मौजूद लोगों पर निगरानी की जिम्मेदारी रहती है। मंडलीय अस्पताल के बर्न वार्ड में जो सात मरीज भर्ती थे, उसमें हाल ही में पटाखा विस्फोट में जली महिला चांदनी बेगम भी शामिल है। चांदनी घटना में 85 फीसदी जली है। बर्न वार्ड में सेंट्रलाइज्ड एसी का सिस्टम भी लगा हुआ है लेकिन सोमवार की दोपहर में वह चल नहीं रहा था। सोमवार की दोपहर में ही एक भर्ती मरीज के परिजनों ने अपने मरीज को बीएचयू ले जाने के लिए रेफरल पेपर बनवाया। उनका कहना था कि यहां इलाज, देखभाल की व्यवस्था जिस तरह की होनी चाहिए वह नहीं है। ऐसे में बीएचयू में भर्ती करवाकर बेहतर इलाज कराया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 20, 2026, 11:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अमर उजाला पड़ताल: मंडलीय अस्पताल के बर्न वार्ड में लगे 14 एसी में 9 बंद मिले, बिना मास्क के घूम रहे लोग; खतरा #CityStates #Varanasi #DivisionalHospital #BurnWard #AirConditioner #SubahSamachar