'मैं ट्रैवल एजेंट हूं क्या?': राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर बोले थरूर, कहा- मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर दो टूक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हैं, इसलिए उनसे यह पूछना ठीक नहीं है कि राहुल गांधी विदेश क्यों गए हैं। दरअसल, इन दिनों दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्ष का विरोध-प्रदर्शन चल रहा है। इसी बीच राहुल गांधी के विदेश जाने पर सवाल उठ रहे हैं। भाजपा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रही है। भाजपा का आरोप है कि दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों के दौरान बार-बार झूठ बोलने के बाद राहुल गांधी छुट्टियां मनाने विदेश चले गए हैं। केरल में पत्रकारों ने थरूर से पूछा सवाल तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर केरल की राजधानी में थे। इसी दौरान पत्रकारों ने उनसे पूछा कि जब दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन चल रहे हैं, तो राहुल गांधी विदेश क्यों गए हैं इस पर थरूर ने कहा कि उनसे यह सवाल पूछने का कोई मतलब नहीं है। 'हर इंसान की अपनी जिम्मेदारियां होती हैं' शशि थरूर ने जवाब देते हुए कहा, 'मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं। मुझसे यह सवाल पूछने का कोई मतलब नहीं है। मैं दिल्ली छोड़कर यहां क्यों आया हर इंसान की अपनी कुछ जिम्मेदारियां होती हैं। इसलिए, मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता।' खेड़ा ने पीएम मोदी को दिया इंडिया गठबंधन में शामिल होने का न्यौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दशहरा समारोह के दौरान दिए गए भाषण पर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने यह सलाह देने में देर कर दी है, क्योंकि इंडिया गठबंधन पहले ही इसी उद्देश्य के लिए एकजुट हो चुका है। उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री चाहें तो वे भी गठबंधन में शामिल हो सकते हैं, उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। वहीं, परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पर आम सहमति बनाने संबंधी पीएम मोदी के बयान पर पवन खेड़ा ने सवाल उठाते हुए कहा कि अहंकार के घोड़े पर सवार होकर आम सहमति कैसे बनाई जा सकती है उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री संसद में विपक्ष से दूरी बनाए रखते हैं और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ाई लड़ते हैं, जबकि दूसरी ओर आम सहमति बनाने की बात करते हैं। पवन खेड़ा ने यह भी पूछा कि प्रधानमंत्री ने अब तक कितनी सर्वदलीय बैठकें बुलाई हैं। ये भी पढ़ें: सत्ता परिवर्तन की साजिश: विपक्ष पर बरसी भाजपा, कहा- मुद्दे बदलते हैं, मकसद नहीं; आंदोलन को बताया रावण का सिर 'आरएसएस अगला प्रमुख किसी महिला को बनाए' लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरएसएस पर किए गए ट्वीट के संदर्भ में पवन खेड़ा ने संघ प्रमुख मोहन भागवत की महिलाओं को लेकर कथित टिप्पणियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को बच्चे पैदा करने और घर पर रहने की सलाह देना पुरुषप्रधान मानसिकता को दर्शाता है, जिसमें घर के बाहर की दुनिया को पुरुषों का क्षेत्र माना जाता है और महिलाओं को घर की चारदीवारी तक सीमित रखने की सोच दिखाई देती है। पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि संघ की विचारधारा में महिलाओं की भूमिका को केवल संतान पैदा करने तक सीमित करके देखा जाता है। उन्होंने आरएसएस को चुनौती देते हुए कहा कि यदि संगठन वास्तव में महिला-विरोधी नहीं है, तो उसे अगला आरएसएस प्रमुख किसी महिला को बनाना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से एक दलित महिला को RSS का प्रमुख नियुक्त करने की चुनौती देते हुए कहा कि ऐसा करके संगठन को महिलाओं के प्रति अपनी सोच साबित करनी चाहिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 21, 2026, 14:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




'मैं ट्रैवल एजेंट हूं क्या?': राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर बोले थरूर, कहा- मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता #IndiaNews #National #RahulGandhi #ShashiTharoor #ForeignTravel #Bjp #Congress #GyaneshKumar #ElectoralRolls #Protests #SubahSamachar