Bareilly News: इस्तीफा लिखवाने का लगाया आरोप
बिशारतगंज/अलीगंज। बिशारतगंज उप डाकघर के ब्रांच सूदनपुर पोस्टमास्टर भगत सिंह ने वीडियो वायरल कर सब डिवीजन इंस्पेक्टर पर ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना का लक्ष्य पूरा करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने दिमागी हालत बिगड़ने व कुछ भी अनिष्ट होने पर अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराने की बात कही है।भगत सिंह ने वायरल वीडियो में कहा है कि परेशान होकर उन्होंने त्यागपत्र देने की बात कही। आरोप है कि सब डिवीजन इंस्पेक्टर ने त्यागपत्र अपनी मर्जी से दे रहा हूं। यह बात जबरदस्ती लिखवा ली। तीन अक्तूबर को बिशारतगंज उपडाकघर में आयोजित बैठक से बेइज्जत करके बाहर कर दिया। इधर, इस संदर्भ में सब डिवीजन इंस्पेक्टर ध्रुव तिवारी का कहना है कि डिवीजन में जो भी लक्ष्य मिलता है। सभी ब्रांचो पर बराबर बराबर दिए जाते हैं। उन्होंने भगत सिंह के आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि भगत सिंह का इस्तीफा एसएसपी को भेज दिया गया है। विभागीय अधिकारियों के स्तर से इस मामले में जांच कराई जा रही है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 25, 2026, 02:52 IST
Bareilly News: इस्तीफा लिखवाने का लगाया आरोप #AllegedThatAResignationWasForcedToBeWritten #SubahSamachar
