बठिंडा: रामपुरा के गांव फूलेवाला में बेअदबी का आरोप, पुलिस ने अज्ञात पर किया केस दर्ज
बठिंडा जिले के रामपुरा फूल अधीन आने वाले गांव फूलेवाला में बीते दिन बेअदबी की घटना घटित हुई। उक्त घटना का पता चलते ही थाना रामपुरा फूल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस नंबर बीस दर्ज कर लिया। इसकी पुष्टि एसएसपी डॉक्टर ज्योति यादव बैंस ने की है। वहीं तख्त दमदमा साहिब के जथेदार बाबा टेक सिंह ने कहा कि भक्तों की बानी की बेअदबी हुई है। वहीं, घटना को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा मीडिया के साथ कोई जानकारी साझा नहीं की जा रही। सूत्र बताते हैं किमामले की जांच के लिए तख्त दमदमा साहिब से एक कमेटी भी गई थी। लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया जा रहा कि किस तरह के धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी किसने और कैसे की है। एसएसपी डॉक्टर ज्योति यादव बैंस का कहना था कि पुलिस ने उक्त घटना के बाद केस जरूर दर्ज किया है। लेकिन इसकी जानकारी डीएसपी रामपुरा फूल से ली जाए। सूत्र बताते है कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना फूल में केस नंबर 20 दर्ज किया है। तख्त दमदमा साहिब के जथेदार ने की पुष्टि तख्त दमदमा साहिब के जथेदार टेक सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि भक्तों की बानी की बेअदबी हुई है, उन्होंने बताया कि बरनाला के गांव ठीकरीवाला में भी पिछले सप्ताह गुटका साहिब की बेअदबी हुई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की सहायता से उक्त बेअदबी मामले की तेय तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा। उन्होंने कहा कि उक्त घटनाओं का पता लगाने के लिए गांव में रात के समय पहरे लगाने के लिए गांव के सरपंच को बोला गया है, ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सकें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 19:08 IST
बठिंडा: रामपुरा के गांव फूलेवाला में बेअदबी का आरोप, पुलिस ने अज्ञात पर किया केस दर्ज #CityStates #Chandigarh-punjab #SacrilegeCase #BathindaPunjab #BathindaNews #SubahSamachar
