Haridwar News: बालिका से अश्लील हरकत व छेड़खानी में कथित बाबा गिरफ्तार
- श्यामपुर थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजाहरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बालिका से अश्लील हरकत और छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने एक कथित बाबा को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिव कुमार बाबा निवासी कांगड़ी, थाना श्यामपुर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपी एक नामी अखाड़े से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 22 अप्रैल को एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी छह वर्षीय बेटी अपने भाईयों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। दोपहर में बालिका घबराई हुई घर आई और माता-पिता को बताया कि एक बाबा ने उसके साथ गलत हरकत की है। पिता ने बाहर आकर देखा तो कांगड़ी के एक आश्रम में रहने वाला शिवकुमार बाबा भागते हुए दिखाई दिया। अन्य बच्चों ने बताया कि उसी बाबा ने छेड़खानी की है। इस संबंध में पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। एसओ नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खोजबीन शुरू की। मुखबिर की सहायता से बृहस्पतिवार को आरोपी शिव कुमार बाबा को तिरछा पुल से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 23, 2026, 14:31 IST
Haridwar News: बालिका से अश्लील हरकत व छेड़खानी में कथित बाबा गिरफ्तार #AllegedBabaArrestedForSexuallyAssaultingAndMolestingAGirl #SubahSamachar
