Bilaspur News: सरकारी कार्यालय में धूम्रपान के आरोप, शिकायत पर जांच के आदेश

कानूनगो कार्यालय के कर्मचारियों पर नियमों की अनदेखी का आरोपलोगों को धुएं में बैठने को मजबूर होने की शिकायतसंवाद न्यूज एजेंसीघुमारवीं(बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं में सरकारी कार्यालय के भीतर धूम्रपान किए जाने की शिकायत सामने आने के बाद प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे हैं। एक शिकायतकर्ता ने एसडीएम घुमारवीं को लिखित शिकायत सौंपकर आरोप लगाया है कि घुमारवीं के एक कानूनगो कार्यालय में कर्मचारी कार्यालय के अंदर ही बैठकर खुलेआम बीड़ी-सिगरेट पीते हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।शिकायतकर्ता के अनुसार सरकार ने सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान को प्रतिबंधित कर रखा है, लेकिन सरकारी कार्यालय में ही नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। आरोप है कि कार्यालय में काम करवाने आने वाले लोगों, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं, को धुएं से भरे वातावरण में बैठने को मजबूर होना पड़ता है। इससे न केवल असुविधा होती है बल्कि स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि कुछ कर्मचारी अपनी कुर्सियों पर बैठे-बैठे ही धूम्रपान करते रहते हैं और जब कोई व्यक्ति इस पर आपत्ति जताता है तो उसे नजरअंदाज कर दिया जाता है या रौब दिखाया जाता है। इससे यह प्रतीत होता है कि संबंधित कर्मचारियों को न तो नियमों का भय है और न ही प्रशासनिक कार्रवाई का डर। शिकायतकर्ता ने कहा कि यदि सरकारी कर्मचारी ही कानून को ताक पर रखेंगे तो आम जनता से नियमों के पालन की अपेक्षा करना बेमानी है। लिखित शिकायत में शिकायतकर्ता ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त और उदाहरणात्मक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी कार्यालयों को धूम्रपान मुक्त बनाया जा सके और आम लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।कोटसरकारी कार्यालय में कर्मचारियों द्वारा धूम्रपान किए जाने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की विभागीय जांच करवाई जाएगी। जो भी कर्मचारी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर अब क्षेत्र के लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।गौरव चौधरी, एसडीएम घुमारवीं

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 19, 2026, 17:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bilaspur News: सरकारी कार्यालय में धूम्रपान के आरोप, शिकायत पर जांच के आदेश #AllegationsOfSmokingInGovernmentOffice #InquiryOrderedOnComplaint #SubahSamachar