Meerut News: सरसवा में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, एसडीएम से शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसीसरधना। तहसील सरधना के गांव सरसवा में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की आरक्षित सरकारी भूमि पर जबरन कब्जा किया गया है। शिकायत के अनुसार खसरा संख्या में खाद के गड्ढे दर्ज हैं, जिनका उपयोग दलित समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोग गोबर व कूड़ा डालने के लिए करते रहे हैं। आरोप है कि इस सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं, वहां रखे बिटोड़े और कूड़ा हटवा दिया गया तथा विरोध करने पर ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कब्जाई गई भूमि पर निजी नलकूप भी स्थापित कर दिया गया है। ग्रामीणों ने एसडीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने नायब तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 24, 2026, 18:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: सरसवा में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, एसडीएम से शिकायत #AllegationsOfIllegalOccupationOfGovernmentLandInSarsawa #ComplaintToSDM #SubahSamachar