Meerut News: गंगा किनारे सरकारी भूमि पर अवैध खेती का आरोप

- तहसील समाधान दिवस में शिकायत की गई शिकायतसंवाद न्यूज एजेंसीहस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव मनोहरपुर निवासी किसान मुकेश कुमार ने तहसील समाधान दिवस में शिकायत करते हुए बताया कि क्षेत्र के गांव मनोहरपुर, बधवी, हादीपुर और लालपुर में गंगा नदी के नाम दर्ज सरकारी भूमि पर वन विभाग के संरक्षण में अवैध कब्जे और खेती की जा रही है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि करीब 1200 हेक्टेयर जलमग्न श्रेणी की भूमि, जिसे प्रशासन ने कब्जामुक्त कर वन विभाग हस्तिनापुर को सुपुर्द किया था, अब कथित मिलीभगत से भूमाफिया को ठेके पर दे दी गई है।ग्रामीणों के अनुसार इस भूमि पर लंबे समय से बिजनौर के कुछ लोगों का अवैध कब्जा था। इसे हटवाने के लिए कई बार तहसील और जिला प्रशासन से शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई न होने पर मामला उच्च न्यायालय तक पहुंचा। न्यायालय के आदेश के बाद प्रशासन ने वर्ष 2023-24 में भूमि को कब्जा मुक्त कर वन विभाग को सौंप दी थी। आरोप है कि अब वही भूमि तीन हजार रुपये प्रति बीघा के हिसाब से ठेके पर देकर खीरा, तरबूज और खरबूजे की फसल उगाई जा रही है। शिकायतकर्ता मुनेश कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच कराने, अवैध फसल जब्त कर भूमि को पुनः कब्जे में लेने और दोषी वन विभाग के अधिकारियों व भूमाफिया के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 04, 2026, 20:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: गंगा किनारे सरकारी भूमि पर अवैध खेती का आरोप #AllegationsOfIllegalFarmingOnGovernmentLandAlongTheGanges #SubahSamachar