Haridwar News: पार्किंग में अवैध गतिविधियों का आरोप, महिलाओं ने की कार्रवाई की मांग

हरिद्वार। ऋषिकुल चौक के पास स्थित पार्किंग में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों को लेकर स्थानीय लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र की महिलाओं ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और पार्किंग परिसर व उसके आसपास संचालित अस्थायी दुकानों और टीन शेड को हटाने की मांग की। कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। महिलाओं ने ज्ञापन में बताया कि ऋषिकुल नई बस्ती के पास बनी पार्किंग ऋषिकुल विद्यापीठ संस्था की देखरेख में संचालित हो रही है। पार्किंग परिसर और उसके आसपास कुछ लोगों ने टीन शेड बनाकर अस्थायी दुकानें बनाईं हैं। इन दुकानों की आड़ में शराबखोरी, जुआ और नशे जैसी गतिविधियां होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। महिलाओं का कहना है कि इन गतिविधियों के चलते इलाके का माहौल खराब हो रहा है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यहां से गुजरना भी असहज हो गया है। लोगों का यह भी कहना है कि इससे क्षेत्र की छवि प्रभावित हो रही है और कभी भी कोई अप्रिय घटना होने की आशंका बनी रहती है।महिलाओं ने प्रशासन से पार्किंग परिसर और आसपास बने अवैध टीन शेड व दुकानों को हटाने के साथ ही क्षेत्र में नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जगत सिंह रावत, ललिता प्रसाद पांडेय, किरन उप्रेती, सीमा भट्ट, कुसुम रावत, गीता उप्रेती, राजेश्वरी सोराड़ी, लीला तिवारी, निधि अशवाल, सरिता पांडेय आदि शामिल रहीं।--------------------संचालक ने भी भेजा पत्र, अवैध रास्ते बंद करने मांग ऋषिकुल पार्किंग के संचालक राहुल बंसल ने सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र देकर पार्किंग के अवैध रास्तों को बंद करने और असामाजिक तत्वों को रोकने की मांग की है। बताया कि एक रास्ता रेलवे ट्रैक से पार्किंग की तरफ जा रहा है, जिसकी दीवार तोड़ दी गई। पार्किंग के बराबर में लगने वाली कॉलोनी से भी एक रास्ता बना लिया गया। अवैध रास्तों को कुछ लोग आम रास्ते की तरह उपयोग में ला रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 10, 2026, 17:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haridwar News: पार्किंग में अवैध गतिविधियों का आरोप, महिलाओं ने की कार्रवाई की मांग #AllegationsOfIllegalActivitiesInTheParkingLot #WomenDemandAction #SubahSamachar