Ambala News: लाखों की धोखाधड़ी के आरोप, अग्रिम जमानत याचिका का निपटारा

अंबाला सिटी। एम/एस गुंजन लैंड डेवलपर्स कंपनी द्वारा खरड़ के जीएलडी होम्स प्रोजेक्ट में निवेश के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप सामने आया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (अवकाश कालीन न्यायाधीश) अरविंद कुमार बंसल की अदालत ने मामले में आरोपी गौरव गर्ग, काजल और भावना कौशिक की अग्रिम जमानत याचिकाओं का निपटारा कर दिया है। शिकायतकर्ता किरण अंगड़ा और सुरजीत अंगड़ा ने एसपी कार्यालय अंबाला में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने कंपनी के मालिक अमित कुमार के झांसे में आकर 30 लाख और 37.5 लाख रुपये निवेश किए थे। कंपनी ने छह महीने के भीतर इन्हें 38 लाख और 48 लाख रुपये में वापस खरीदने का वादा किया था, लेकिन कंपनी मुकर गई। बाद में आरोपियों ने 76 लाख रुपये लौटाने का समझौता कर पोस्ट-डेटेड चेक दिए, जो बैंक में बाउंस हो गए। इसके अलावा आरोपी भावना कौशिक पर भुगतान का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाने का भी आरोप है। मामला वर्तमान में आर्थिक अपराध शाखा के पास प्रारंभिक जांच के अधीन है और अभी तक कोई औपचारिक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 02:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: लाखों की धोखाधड़ी के आरोप, अग्रिम जमानत याचिका का निपटारा #AllegationsOfFraudWorthLakhs #AnticipatoryBailPleaDisposedOf #SubahSamachar