Varanasi News: दुष्कर्म का आरोप लगा जमीन विवाद में फंसाने का आरोप, पुरुष और महिलाओं ने थाने पर किया प्रदर्शन
वाराणसी कमिश्नरेट के चौबेपुर थाना क्षेत्र में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में हिरासत में लिए गए तीन युवकों के पक्ष में मंगलवार को पुरुष और महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिलाओं का आरोप रहा कि जमीन के विवाद में तीनों युवकों पर फर्जी सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया गया। किशोरी और परिजनों ने जमीन विवाद में फर्जी आरोप लगाया है। पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को शांत कराया। उधर, किशोरी का मजिस्ट्रेट के समक्ष कलमबंद बयान दर्ज किया गया। शंकरपुर निवासी आरोपी के परिजनों ने पुलिस उपायुक्त से प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। रविवार रात पुलिस ने परिवार के सदस्य को उठाया। अन्य एक आरोपी युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि जमीन को लेकर चल रहे विवाद के कारण परिवार का नाम इस मामले में जोड़ दिया गया है। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी। पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की। गांव में माहौल तल्ख बना हुआ है। एक पक्ष आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहा है, जबकि दूसरा निर्दोष लोगों को फंसाने का आरोप लगा रहा है। डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज हुआ है। दो को गिरफ्तार किया गया है। बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 03, 2026, 09:55 IST
Varanasi News: दुष्कर्म का आरोप लगा जमीन विवाद में फंसाने का आरोप, पुरुष और महिलाओं ने थाने पर किया प्रदर्शन #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiPolice #CrimeNews #SubahSamachar
