Yamuna Nagar News: हाईवे किनारे खाइयों की कार्रवाई में भेदभाव के आरोप, लोगों ने उठाए सवाल
प्रतापनगर। जिला प्रशासन के निर्देश पर नेशनल हाईवे किनारे अवैध रास्तों को बंद करने के लिए खोदी जा रही खाइयों को लेकर स्थानीय लोगों ने भेदभाव के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि कई ढाबों, होटलों और अन्य संस्थानों के सामने खाइयां खोद दी गई हैं, जबकि कुछ प्रतिष्ठानों को कार्रवाई से बाहर रखा गया है।लोगों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा कुछ ढाबा संचालकों पर मेहरबानी दिखाई जा रही है, जिससे समान कार्रवाई के सिद्धांत की अनदेखी हो रही है। उनका कहना है कि जब अवैध रूप से बने सभी रास्तों को बंद करने की मुहिम चलाई जा रही है तो किसी भी व्यक्ति या संस्थान के साथ अलग व्यवहार नहीं होना चाहिए। जिन प्रतिष्ठानों के सामने खाइयां खोदी गई हैं, उनके संचालकों ने भी इस मामले को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि यदि कार्रवाई की जा रही है तो वह सभी पर समान रूप से लागू होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भेदभावपूर्ण रवैया जारी रहा तो वे सरकार और उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत करेंगे। लोगों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर निष्पक्ष और समान कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि किसी प्रकार के पक्षपात की गुंजाइश न रहे। संवाद---------वर्जनप्रशासन की तरफ से नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है, अगर स्थानीय स्तर पर इसमें कोताही बरती जाएगी, तो उसके आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। जसपाल सिंह गिल, एसडीएम छछरौली।----------
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 09, 2026, 01:51 IST
Yamuna Nagar News: हाईवे किनारे खाइयों की कार्रवाई में भेदभाव के आरोप, लोगों ने उठाए सवाल #AllegationsOfBiasInTheDiggingOfHighway-sideTrenches;PeopleRaiseQuestions. #SubahSamachar
