Meerut News: प्लॉट पर कब्जे के प्रयास का आरोप, एसडीएम से कार्रवाई की मांग

संवाद न्यूज एजेंसीसरधना। तहसील क्षेत्र के गांव मटौर में खरीदे गए प्लॉटों पर कब्जे के प्रयास, बाउंड्रीवॉल तोड़ने और धमकी देने के आरोप में कई लोगों ने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता नीरा, सुरेश कुमार, राजेश, अंजुल, पूनम, बबली और राकेश कुमार समेत अन्य लोगों ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने गांव मटौर में प्लॉट रोहताश सिंह से वैध रूप से खरीदे थे। इनकी रजिस्ट्री भी उप निबंधक कार्यालय सरधना में दर्ज है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि रोहताश सिंह की मृत्यु के बाद उनके पुत्र कुणाल उर्फ विक्की ने उक्त भूमि पर अपना दावा जताना शुरू कर दिया। आरोप है कि कुछ दिन पहले जेसीबी मशीन से प्लॉटों पर बनी बाउंड्रीवॉल और नींव को क्षतिग्रस्त करा दिया। अगले दिन जब शिकायतकर्ता मौके पर पहुंचे तो विपक्षी ने उनके साथ अभद्रता की और जमीन पर दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों का आरोप है कि विपक्षी वैध रूप से खरीदी गई जमीन पर कब्जा करना चाहता है। पीड़ित पक्ष ने प्लॉटों पर सुरक्षित कब्जा दिलाने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने नायब तहसीलदार और दौराला पुलिस को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 21:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: प्लॉट पर कब्जे के प्रयास का आरोप, एसडीएम से कार्रवाई की मांग #AllegationsOfAttemptToOccupyThePlot #DemandForActionFromSDM #SubahSamachar