Ayodhya News: युवक की हत्या कर नदी में फेंके जाने का आरोप

अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के अघियारी गांव का तीस वर्षीय युवक मन्ना 12 मार्च से लापता है। परिजनों ने उसकी हत्या कर शव सरयू नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस अब नदी में शव की तलाश कर रही है। परिजनों ने मन्ना की पत्नी और ससुराल पक्ष से जुड़े तीन दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार मन्ना 12 मार्च को रौनाही थाना क्षेत्र के मंगलसी गांव निवासी अर्सलान शेख और अलाउद्दीनपुर निवासी सुल्तान के बुलावे पर घर से निकला था। वह तब से वापस नहीं लौटा है। पिता सलीम ने मन्ना की पत्नी मोनी पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। शुरुआती शिकायत पर रौनाही पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की थी। उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद शनिवार को तलाश शुरू हुई।पुलिस अब रौनाही, ढेमवा और मंगलसी घाटों के आसपास सरयू नदी में नाव और गोताखोरों की मदद से शव की तलाश कर रही है। क्षेत्राधिकारी सदर अरविंद सोनकर ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन के निर्देश दिए हैं। रौनाही निरीक्षक ने बताया कि पुलिस लापता युवक से जुड़े हर पहलू पर छानबीन कर रही है। नदी में शव होने की आशंका के आधार पर भी तलाश की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 28, 2026, 20:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ayodhya News: युवक की हत्या कर नदी में फेंके जाने का आरोप #AllegationsOfAYoungManBeingMurderedAndThrownIntoARiver #SubahSamachar