Meerut News: लाइनमैन दुर्घटना प्रकरण में लापरवाही बरतने का आरोप

- भाकियू भानु ने विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दियासंवाद न्यूज एजेंसीमवाना। लाइनमैन दुर्घटना प्रकरण में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन भानु ने विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।बुधवार को भाकियू (भानु) के पश्चिम उत्तर प्रदेश युवा प्रदेश अध्यक्ष अमित त्यागी गणेशपुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर पहुंचकर अधिशासी अभियंता विकल कुमार से मुलाकात की। ज्ञापन में बताया कि बीते 22 जून को शाम करीब 4:30 बजे नारंगपुर बिजलीघर से शटडाउन लेकर लाइन पर काम कराया जा रहा था। आरोप है कि तय सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया। इसके चलते कार्य कर रहे लाइनमैन ठाकुर सिंह हादसे का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गए।युवा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि विभाग ने सुरक्षा प्रक्रियाओं का पूरी तरह पालन किया होता तो इस हादसे को टाला जा सकता था। संगठन ने चेतावनी दी कि लापरवाही की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ जल्द सख्त विभागीय कार्रवाई नहीं की गई तो यूनियन कर्मचारियों की सुरक्षा और न्याय के लिए आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगी। ज्ञापन देने वालों में राधेश्याम, पुनीत त्यागी, अंकित गुर्जर, अंशुल त्यागी, मोंटी गुर्जर, बबलू, मनोज, विकास और आनंद सिंह सहित संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 15, 2026, 18:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: लाइनमैन दुर्घटना प्रकरण में लापरवाही बरतने का आरोप #AllegationOfNegligenceInTheLinemanAccidentCase. #SubahSamachar