Noida News: हादसे में बेटे की मौत को परिजनों ने बताया हत्या

दनकौर (संवाद)। अच्छेजा बुजुर्ग गांव के नजदीक करीब 6 दिन पहले हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के परिजनों ने हादसे को हत्या बताते हुए बुधवार शाम दनकौर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी है। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के दुबली गांव निवासी लेखराज ने बताया कि 7 अगस्त की रात उन्हें सूचना मिली थी कि उनका बेटा भूपेंद्र (19) सड़क हादसे में घायल हो गया है। वह मौके पर पहुंचे और घायल भूपेंद्र को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लेखराज का आरोप है कि भूपेंद्र के मोबाइल में मिली एक रिकॉर्डिंग से पता चला कि किसी व्यक्ति ने फोन कर उसे ड्यूटी से जल्दी बुलाया था। इसके बाद रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों को आशंका है कि फोन कर बुलाने वाले व्यक्ति ने भूपेंद्र की हत्या कर शव को हादसे का रूप दिया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 12, 2026, 19:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: हादसे में बेटे की मौत को परिजनों ने बताया हत्या #AllegationOfMurder #SubahSamachar