Himachal: आरडीजी पर सर्वदलीय बैठक कल, प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर होगी चर्चा, कैबिनेट बैठक आज

केंद्र सरकार से राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) की बहाली के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू ने शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे राज्य सचिवालय शिमला में बैठक होगी। दूसरी ओर, आरडीजी बंद किए जाने के मुद्दे पर हिमाचल प्रदेश सरकार ने पहल करते हुए गुरुवार को फिर से मंत्रिमंडल की बैठक भी बुलाई है। संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान की ओर से सर्वदलीय बैठक को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को औपचारिक पत्र भेजा है। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस सत्ता में है तो भाजपा विपक्ष में है। संसदीय कार्य मंत्री ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को 10 फरवरी को जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि 16वें वित्त आयोग और केंद्र सरकार की ओर से आरडीजी को बंद किए जाने के कारण प्रदेश गंभीर वित्तीय संकट में आ गया है। पत्र में कहा गया है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य हित में सामूहिक और एकजुट दृष्टिकोण अपनाना आवश्यक है। पत्र में अनुरोध किया गया है कि अपने मूल्यवान सुझावों सहित बैठक में उपस्थित होकर आगे की रणनीति तय करने में सहयोग करें। राज्य सरकार का मानना है कि इस मुद्दे पर राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर राज्य के हित में साझा निर्णय लिया जाना चाहिए। 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों के बाद आरडीजी को 1 अप्रैल 2026 से बंद किए जाने का निर्णय लिया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 22:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal: आरडीजी पर सर्वदलीय बैठक कल, प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर होगी चर्चा, कैबिनेट बैठक आज #CityStates #Shimla #HimachalAllPartyMeeting #SubahSamachar