सभी विभाग समन्वय से करें काम ताकि किशोर स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे : डॉ. बिश्नोई
झज्जर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिलास्तरीय समन्वय बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया कि सभी विभाग आपसी समन्वय से विद्यालयों एवं समुदाय स्तर पर विशेष जागरूकता अभियान चलाएंगे ताकि कोई भी बच्चा या किशोर स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे। अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच करवाएं तथा उपलब्ध सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं। इसकी अध्यक्षता कार्यक्रम अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन डॉ. पूनम बिश्नोई ने की। डीआईईसी मैनेजर अंजू ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से कार्यक्रम की उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 20:26 IST
सभी विभाग समन्वय से करें काम ताकि किशोर स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे : डॉ. बिश्नोई #AllDepartmentsShouldWorkInCoordinationSoThatAdolescentsAreNotDeprivedOfHealthServices:Dr.Bishnoi #SubahSamachar
