Hamirpur (Himachal) News: टनल के बजाय अब कोटला बाजार से गुजरेंगी सभी बसें

कोटला (कांगड़ा)। हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडल धर्मशाला के डीएम पंकज चड्डा और आरएम पठानकोट विजय कुमार ने कोटला पहुंचकर स्थानीय लोगों और व्यापार मंडल की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने मौके पर ही लोगों की शिकायतों का निवारण करते हुए बसों के परिचालन के संबंध में नए निर्देश जारी किए हैं।स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि करीब 20 प्रतिशत एचआरटीसी और कुछ निजी बसें कोटला बाजार आने के बजाय टनल मार्ग से निकल रही हैं। इससे यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए डीएम ने वोल्वो और लंबी दूरी की बसों सहित सभी बसों को कोटला बाजार से होकर गुजरने के निर्देश दिए।अधिकारियों ने संबंधित बस डिपो को आदेश जारी कर दिए हैं कि सभी बसों के रूट बोर्ड पर कोटला का नाम स्पष्ट रूप से अंकित किया जाए। इस अवसर पर व्यापार मंडल प्रधान अरविंद महाजन, पूर्व प्रधान योगराज मेहरा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अधिकारियों की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय जनता और व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।इस अवसर पर व्यापार मंडल कोटला प्रधान अरविंद महाजन, पूर्व प्रधान योगराज मेहरा, बाबू राम राणा, त्रिभूषण महाजन, रितेश महाजन, अमित, सुमित आदि मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 28, 2026, 20:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: टनल के बजाय अब कोटला बाजार से गुजरेंगी सभी बसें #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar