Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले के सभी 250 गांव ओडीएफ प्लस घोषित, 240 बने मॉडल वीलेज
झज्जर। जिले के सभी 250 गांवों को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) प्लस घोषित कर दिया है जबकि 240 गांव मॉडल वीलेज बन चुके हैं। जिले का माछरौली ब्लाॅक ऐसा है जहां सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत सभी गांवों में शेड बनकर तैयार हो चुके हैं।जिले में कुल सात ब्लाॅक हैं। इसमें कुल 250 ग्राम पंचायत हैं। इन सभी ग्राम पंचायतों को प्रशासन की ओर से ओडीएफ प्लस घोषित कर दिया है। इसके अलावा 240 गांव ऐसे हैं जिनको ओडीएफ प्लस मॉडल घोषित किया है। इनमें हर घर में शौचालय, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत कचरा प्रबंधन, ग्रे-वाटर मैनेजेंट के तहत नाली या थ्री पोंड की व्यवस्था शामिल हैं। बाकी 10 गांवों को भी ओडीएफ प्लस मॉडल बनाने की दिशा में काम चल रहा है। जिले के 107 गांव ऐसे हैं, जहां पर सॉलिड वेस्ट मैनेजेंट के तहत शेड तैयार किए गए हैं और कचरा एकत्रित किया जा रहा है। इसके अलावा 247 गांवों में लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम के तहत नालियों का निर्माण या थ्री पोंड सिस्टम लागू किया है।मातनहेल की गौशाला में गाेबरधन योजना के तहत लगेगा प्लांटमातनहेल गांव स्थित दादा मातूराम गौशाला में गोबरधन योजना के तहत प्लांट लगाया जाना है। फिलहाल यह निविदाएं प्रक्रिया के अधीन है और अभी बजट मिलना बाकी है। बजट जारी होने के बाद काम शुरू होने की उम्मीद है।प्लास्टिक वेस्ट की दो यूनिट लगी, चालू नहींजिले के हर ब्लाक में प्लास्टिक वेस्ट के तहत एक-एक यूनिट लगाई जानी है। फिलहाल झज्जर ब्लाॅक के कलोई और मातनहेल ब्लाॅक के खानपुर खुर्द गांव में यूनिट लगाई जा चुकी है। इसके संचालन के लिए अभी कोई एनजीओ आगे नहीं हुई है। एनजीओ को यह काम सौंपा जाना है। इसी प्रकार से बहादुरगढ़ के परनाला, माछरौली के पाटौदा, साल्हावास के जटवाड़ा, बेरी के बाघपुर और बादली गांव में यह प्रोजेक्ट लगना है।स्वच्छता मिशन के तहत जिले पर एक नजरकुल ब्लाक-7ग्राम पंचायत-250ओडीएफ प्लास गांव-250ओडीएफ प्लस माॅडल गांव-240सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम लागू-225लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट लागू-247सोखता गड्ढे बने-130खाद के गड्ढे बने-781कचरा उठान के लिए वाहन-414घरों में शौचालय निर्माण-41336ब्लाक अनुसार ओडीएफ प्लस गांवों की जानकारीब्लाॅक ओडीएफ प्लस माॅडलबादली 25बेरी 34साल्हावास 26झज्जर 50माछरौली 22बहादुरगढ़ 43मातनहेल 28जिले के सभी 250 गांव ओडीएफ प्लस हो चुके हैं। इनमें से 240 माॅडल वीलेज घोषित किए जा चुके हैं। 107 गांव में स्थायी शेड लगाए गए हैं और 225 गांवों में अस्थायी कचरा कलेक्शन का काम किया जा रहा है। गांवों को स्वच्छ, सुंदर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।- सुशील सैनी, इंचार्ज, स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण 12jjrp02-प्रशासनकीतरफसेघरमेंबनवायागयाशौचालय।स्रोत:विभाग
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 12, 2026, 19:23 IST
Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले के सभी 250 गांव ओडीएफ प्लस घोषित, 240 बने मॉडल वीलेज #All250VillagesInTheDistrictDeclaredODFPlus;240HaveBecomeModelVillages. #SubahSamachar
