Aligarh News: अलीगढ़ के अंडला गैस बॉटलिंग प्लांट की क्षमता बढ़ी, 15 जिलों में आपूर्ति तेज

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एलपीजी सिलिंडरों की बढ़ती मांग और संकट को देखते हुए अलीगढ़ स्थित अंडला इंडेन बॉटलिंग प्लांट ने अपनी उत्पादन क्षमता में बड़ा इजाफा किया है। प्लांट की क्षमता को 30 हजार से बढ़ाकर अब 36 हजार सिलिंडर प्रतिदिन कर दिया गया है। इस कदम से अलीगढ़ सहित 15 जिलों की 168 गैस एजेंसियों को बड़ी राहत मिली है।गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए इंडेन ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। समय की बचत करने के लिए गुजरात के कांडला और मुंद्रा पोर्ट से एलपीजी मंगाना फिलहाल बंद कर दिया गया है। इसके बजाय अब सीधे मथुरा रिफाइनरी से एलपीजी के टैंकर अंडला पहुंच रहे हैं। चूंकि मथुरा रिफाइनरी भी इंडेन का ही हिस्सा है, इसलिए प्लांट और रिफाइनरी के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ है। वर्तमान में अंडला प्लांट में पर्याप्त गैस का स्टॉक सुरक्षित रखा गया है।इन 15 जिलों को मिलेगी निर्बाध सप्लाई अंडला बॉटलिंग प्लांट से अलीगढ़ के अलावा 15 जिलों की 168 एजेंसियों को सिलिंडरों की आपूर्ति की जा रही है। इसमें ब्रज और पश्चिम क्षेत्र में हाथरस, मथुरा, आगरा, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर शामिल हैं। अन्य जिलों में बरेली, बदायूं, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, गाजियाबाद और मेरठ शामिल हैं। रिफाइनरी ने बदला उत्पादन चक्र मांग को पूरा करने के लिए मथुरा रिफाइनरी ने भी अपने उत्पादन के तरीके में बदलाव किया है। रिफाइनरी ने कच्चे तेल से बनने वाले अन्य पेट्रोलियम उत्पादों (जैसे एटीएफ, केरोसिन, प्रोपेन और ब्यूटेन) का उत्पादन कम कर दिया है, ताकि एलपीजी का उत्पादन अधिक किया जा सके। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के अलावा नोएडा (लोनी), मथुरा, इटावा, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी में भी इंडेन के बॉटलिंग प्लांट कार्यरत हैं, जो क्षेत्रीय ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।गैस की आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए प्लांट से लेकर गैस एजेंसियों की पूर्ति शृंखला पर पूरी नजर रखी जा रही है। इसके लिए कंपनियां तो अपने स्तर से प्रयास कर ही रही हैं। विभाग की भी सभी टीमें वितरण व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम कर रही हैं। - सत्यवीर सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 03:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh News: अलीगढ़ के अंडला गैस बॉटलिंग प्लांट की क्षमता बढ़ी, 15 जिलों में आपूर्ति तेज #AligarhNews #LPG #GasBottlingPlant #SubahSamachar