Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर अलर्ट, मंदिरों में आने और जाने के रास्ते होंगे अलग; ड्रोन से होगी निगरानी
महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। एक-एक एसीपी के साथ 50-50 पुलिस और पीएसी कर्मी तैनात रहेंगे। महिला पुलिसकर्मियों को भी लगाया जा रहा है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। इस बाद मंदिरों में आने और जाने के लिए अलग-अलग रास्ते होंगे, जिससे लोगों को किसी तरह की समस्या न हो। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने शुक्रवार को मन:कामेश्वर और बल्केश्वर मंदिर का निरीक्षण किया। सुरक्षा के इंतजाम चेक किए। उन्होंने बताया कि मन:कामेश्वर मंदिर जाने के लिए एक रास्ता होगा और मंदिर से श्रद्धालुओं के बाहर आने का दूसरा रास्ता होगा। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। मंदिर की तरफ जाने का मार्ग भी काफी संकरा है। पुलिस गली में तैनात की जाएगी। इसके अलावा पृथ्वीनाथ, बल्केश्वर, कैलाश और राजेश्वर महादेव मंदिर पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की लाइन के लिए बल्लियों से बैरिकेडिंग की जा रही है जिससे भीड़ पर नियंत्रण किया जा सके। हर मंदिर पर एक-एक एसीपी की तैनाती रहेगी। मंदिरों के आसपास मार्ग पर रहेगी यातायात पुलिस पृथ्वीनाथ मंदिर के पास से जयपुर की तरफ से आने वाले वाहन निकलते हैं। इसी तरह कैलाश मंदिर की तरफ जाने वाला रास्ता हाईवे से जाता है। इन मार्ग पर भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस तैनात की गई है। किसी तरह का हादसा न हो उसके लिए वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जाएगा। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात भीड़ होने पर लोगों के पर्स और चेन तोड़ने की घटनाएं भी सामने आती हैं। इसको देखते हुए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी रहेंगे। संदिग्धों पर नजर रखेंगे। इसके अलावा महिला पुलिसकर्मी और एंटी रोमियो स्क्वॉड की भी तैनाती की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 06:15 IST
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर अलर्ट, मंदिरों में आने और जाने के रास्ते होंगे अलग; ड्रोन से होगी निगरानी #CityStates #Agra #UttarPradesh #MahaShivratriSecurity #AgraPoliceDeployment #TempleSurveillance #DroneMonitoring #AcpDeployment #PacForce #SeparateEntryExitRoutes #CctvControlRoom #TrafficPoliceArrangement #AntiRomeoSquad #SubahSamachar
