अक्षय तृतीया: अक्षय फल के लिए किए स्नान, दान और पुण्य की नई शुरुआत; बाबा के गर्भगृह में लगा फव्वारा

Varanasi News: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रीहरि विष्णु के बद्रीनारायण स्वरूप में शृंगार हुआ। बाबा के गर्भगृह में फव्वारा लगाया गया। वहीं, लोगों ने अक्षय फल के लिए शुभ कार्यों की शुरुआत की। सोने-चांदी व आभूषण से लेकर घरेलू सामग्री और वाहन तक की भी खरीदारी की। कुछ लोगों ने पांच शुभ मुहूर्त और राशि के अनुसार सामान खरीदे। अक्षय तृतीया स्वयंसिद्ध मुहूर्तों में एक है। इस बार घाटों पर सुबह से ही स्नान करने के लिए भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर तीर्थपुरोहितों को दान-दक्षिणा दी। सत्तू, अन्न, जलपूरित घड़ा, पंखा, छाता, लाल मसूर की दाल, गुड़, तांबा या लाल कपड़े, सफेद मिठाई, दूध, दही, शंख या सफेद मोती, गेहूं, इत्र, रेशमी वस्त्र, मसूर दाल, चांदी के सिक्के, चांदी, दूध, चावल, मौसमी फल, चने की दाल, हल्दी आदि दान दिए गए। घाट किनारे के मंदिरों में दर्शन-पूजन किया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 21:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अक्षय तृतीया: अक्षय फल के लिए किए स्नान, दान और पुण्य की नई शुरुआत; बाबा के गर्भगृह में लगा फव्वारा #CityStates #Varanasi #KashiVishwanathTemple #BathShower #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #SubahSamachar