यूपी: काशी पहुंचते ही सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, मेट्रो बन गई होती तो दालमंडी के साथ नहीं होता अन्याय

काशी दौरे पर मंगलवार को आए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मणिकर्णिका घाट की तस्वीर दिखाई। साथ ही चोलापुर में पेड़ से बांधकर पीटे गए व्यक्ति की पत्नी सीता देवी को एक लाख रुपये का चेक दिया। पिटाई से व्यक्ति की मौत हो गई थी। राजेंद्र विहार कॉलोनी में सपा प्रमुख ने कहा कि बनारस के लोगों को बाहर के ठेकेदारों के भरोसे छोड़ दिया गया है। नाव चलाने वाले भी दुखी हैं। अखिलेश ने कहा कि दालमंडी में 180 से ज्यादा मकान और 500 से अधिक दुकानों पर बुलडोजर चला दिया गया। मेट्रो बन गई होती तो दालमंडी के साथ अन्याय नहीं होता। जब नेता प्रतिपक्ष था तभी काशी में स्टेडियम बनाने का सुझाव दिया था। अब स्टेडियम बना। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बना लेकिन किसान को आंदोलन नहीं करना पड़ा। सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दिया और ढाई महीने के अंदर सड़क की जमीन ले ली गई। अमूल प्लांट भी समाजवादियों की देन थी। वरुणा नदी को सुंदर करने का काम शुरू हुआ था, उसे करने का काम आगे करेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 11:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: काशी पहुंचते ही सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, मेट्रो बन गई होती तो दालमंडी के साथ नहीं होता अन्याय #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #AkhileshYadavInVaranasi #DalmandiVaranasi #SubahSamachar